{"_id":"5f7e1e558ebc3e5be4509c72","slug":"dm-toured-remote-villages-rishikesh-news-drn3583720137","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा के दूरस्थ इलाको में समस्याओं का निदान करने पहुंचे जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा के दूरस्थ इलाको में समस्याओं का निदान करने पहुंचे जिलाधिकारी
डोईवाला विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों में समस्याओं के निदान के लिए पहुंचे जिलाधिकारी आशीष श्रीव?
- फोटो : RISHIKESH
Link Copied
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के दूरस्थ क्षेत्रों धारकोट, लडवाकोट, प्लेड, हल्द्वाडी आदि तमाम क्षेत्रों में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव पहुंचे। पहली बार दूरस्थ गांवों में पहुंचे जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संपर्क मार्ग और विद्यालय की समस्याओं से रूबरू कराया। प्राथमिक विद्यालय प्लेड की जर्जर हालत के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव होना बताया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसमस्याओं का जाना गया है। मुख्य रूप से संपर्क मार्ग और विद्यालय भवन को लेकर दिक्कतें ग्रामीणों ने बताई। संपर्क मार्गो के निर्माण के लिए जल्द स्वीकृति दिलाई जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल की समस्याओं का निदान करते हुए सुविधाएं दी जाएंगी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अदरक की पैदावर को देखते हुए प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। डीएम और अन्य लोगों ने पहाड़ी खीरे का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार, वन पंचायत सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष करन बोरा, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।