फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   DM Pauri Dr. Ashish Chauhan has given necessary

Rishikesh News: रेलवे की द्वितीय अनुसूची के मुआवजे बांटने के निर्देश

Sat, 26 Aug 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
DM Pauri Dr. Ashish Chauhan has given necessary

विज्ञापन



डीएम पौड़ी ने रेलवे विकास निगम के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने रेलवे विकास निगम के अधिकारियों को द्वितीय अनुसूची के मुआवजे वितरण के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने लक्ष्मणझूला स्थित कैंप कार्यालय में रेलवे विकास निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने रेलवे विकास निगम को द्वितीय अनुसूची के मुआवजे के वितरण को लेकर निर्देशित किया। कहा कि इस संबंध में शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। अधिकारी इस मुआवजे का संबंधित प्रभावितों को वितरण करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त डीएम ने कहा कि रेलवे के निर्माण कार्यों के दौरान जहां भी लोगों के आवागमन के रास्ते अवरुद्ध हुए हैं, उनको दुरुस्त करें।




रेलवे विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे विकास निगम शीघ्रता से संबंधित प्रभावितों को मुआवजा वितरण करेगा। इससे निर्माण कार्यों में भी तेजी आएगी। साथ ही धारी देवी रेलवे स्टेशन पर भी निर्माण कार्य शीघ्रता से शुरू किया जा सकेगा। इससे निर्माण कार्यों की लागत सहित समय की भी बचत होगी। इस मौके पर रेलवे विकास निगम के अपर महाप्रबंधक विजय डंगवाल, उप महाप्रबंधक भूपेंद्र सिंह, विशेषज्ञ ओमप्रकाश मालगुडी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed