फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   DM angry over the garbage on the highway

Rishikesh News: हाईवे किनारे गंदगी से डीएम नाराज, कूड़ा हटाने के निर्देश

Sun, 14 Dec 2025 02:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 14 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
DM angry over the garbage on the highway
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगे कूड़े के ढेर को लेकर जिलाधिकारी देहरादून ने नाराजगी जताई है। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को नोटिस भेजकर 19 दिसंबर तक कूड़े के ढेर हटाने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के बाद विभागों में हलचल मचा है।
विज्ञापन


रायवाला क्षेत्र में हरिद्वार देहरादून राजमार्ग के किनारे पुराने रेलवे रोड, अंडरपास, प्रतीतनगर, रायवाला रेलवे स्टेशन के सामने और रायवाला बाजार की सर्विस रोड पर कचरे के ढेर की शिकायत मिलने के बाद डीएम सविन बंसल के निर्देश पर तहसील ऋषिकेश की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि हाईवे के किनारे जगह-जगह कूड़े-कचरे का ढेर लगा हुआ है। तहसील प्रशासन की ओर से निरीक्षण की रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी ने इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक, सहायक वन संरक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत देहरादून और स्टेशन अधीक्षक रायवाला रेलवे स्टेशन को नोटिस जारी किया है। 19 दिसंबर तक अभियान चलाते हुए कूड़े-कचरे के ढेर को हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed