फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   District Magistrate Sonika inspected the areas affected by

Rishikesh News: डीएम ने घरों की छतों पर चढ़कर देखा जलभराव का हाल

Thu, 24 Aug 2023 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate Sonika inspected the areas affected by
विज्ञापन




लोगों ने डीएम को जलभराव से होने वाली समस्याएं बताई

जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिकेश और श्यामपुर क्षेत्र में जलभराव से प्रभावित क्षेत्राें का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को जलभराव की समस्या से जल्द निजात दिलाने के लिए निर्देश दिए।


बुधवार को डीएम ऋषिकेश पहुंची। डीएम ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया। गंगानगर गली नंबर आठ, नौ और दो नंबर गली का हाल देखा। डीएम ने क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याएं भी सुनीं। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या बताई और दिखाई। डीएम ने घरों की छत पर चढ़कर जल भराव की समस्या देखने के बाद अधिकारियों को समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। आमबाग और पशुलोक विस्थापित कॉलोनी में जलभराव का निरीक्षण भी किया। पशुलोक क्षेत्र की कई गलियां पानी से लबालब भरी हैं। स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई घरों में अभी भी पानी भरा है। इस अवसर पर एसडीएम योगेश मेहरा, तहसीलदार चमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed