फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dispose of pending cases soon: DM

लंबित वादों का जल्द करें निस्तारण : डीएम

Thu, 19 Sep 2024 05:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Dispose of pending cases soon: DM

विज्ञापन
पौड़ी डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने यमकेश्वर तहसील का निरीक्षण किया। कार्मिकों को दस्तावेजों के रखरखाव को व्यवस्थित रूप से रखने और लंबित वादों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बुधवार को डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने अभिलेखागार रिकॉर्ड रूम में विभिन्न गांवों के खसरा और मानचित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने एसडीएम चतर सिंह चौहान को सभी दस्तावेज अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रह अमीनो के बस्ते, दैनिक वसूली पंजिका, तहसील के कार्मिकों की सेवा पुस्तिकाओं का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन




डीएम ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण तत्काल करें और शिकायतकर्ता को उसकी जानकारी भी दें। इस दौरान उन्होंने तहसील में उपलब्ध सामग्री की जानकारी नाजिर से ली। कहा कि तहसील में उपलब्ध सामग्री को पंजिका में दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने समस्त पटल सहायकों को कहा कि सभी दस्तावेजों का रिकॉर्ड अद्यतन और सुव्यवस्थित होना चाहिए ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सुगमता बनी रहे। तहसील में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और सभी सेवाएं समय पर उपलब्ध हों।




डीएम ने तहसील में रखें आपदा उपकरणों का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम यमकेश्वर चतर सिंह चौहान, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, आरके मोहमद नासिर, आनंद मणि जोशी, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed