फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dirty water was being released into the Ganga, protested

Rishikesh News: गंगा में छोड़ा जा रहा था गंदा पानी, किया विरोध

Sun, 06 Apr 2025 01:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 06 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dirty water was being released into the Ganga, protested
चंद्रेश्वरनगर स्थित 7.50 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में क्षमता से अधिक गंदा पानी जाने के कारण एक नाले के पानी को बिना शोधित किए सीधे गंगा में छोड़ा जा रहा है। स्थानीय युवाओं के विरोध के बाद शोधित पानी गंगा में छोड़ा गया। स्थानीय युवाओं ने हिमांशु रावत के नेतृत्व में 11:30 बजे चंद्रेश्वरनगर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास नाले की सफाई की। हिमांशु रावत ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ नाले को साफ करने के लिए एकत्रित हुए। गंदा नाला का पानी सीधे गंगा में छोड़ा जा रहा था। इससे गंदगी सीधे गंगा में जा रही थी। एसटीपी के पास युवाओं की भीड़ देख प्लांट का संचालन कर रही एजेंसी के कर्मचारियों ने दूसरा नाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में लिया। उन्होंने बताया कि प्लांट से जो पानी शोधित होकर बाहर आ रहा है वह भी पीला आ रहा था। इसके बाद सभी युवक चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय से मिलने के लिए गए। आयुक्त ने टिहरी और देहरादून के डीएम को 15 दिन के अंदर गंदे नाले को टेप करने के कहा है। इस अवसर पर ब्रजेश पंवार, आशुतोष, राघव झा, अभिषेक पाल, सुरेंद्र नेगी, भुवनेश्वर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed