फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dilapidated roads will be resurfaced with asphalt before the Kumbh.

Rishikesh News: कुंभ से पहले बदहाल सड़कों का होगा डामरीकरण

Tue, 13 Oct 2026 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated roads will be resurfaced with asphalt before the Kumbh.
ढालवाला। आगामी महाकुंभ मेले की तैयारियों के तहत रामझूला, लक्ष्मणझूला और भद्रकाली मार्ग से ब्रह्मानंद मोड़ तक सड़क के डामरीकरण के लिए 5.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्देश्य महाकुंभ के दौरान आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

मुनि की रेती क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की अत्यधिक व्यस्तता को देखते हुए प्रमुख मार्गों की स्थिति में सुधार लंबे समय से एक बड़ी आवश्यकता बना हुआ था। इस परियोजना के तहत सड़क की सतह को दुरुस्त करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण का कार्य किया जाएगा, जिससे गड्ढों और खराब रास्तों से निजात मिलेगी। महाकुंभ के दौरान भारी संख्या में वाहनों और पदयात्रियों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने में यह सड़क मार्ग अहम भूमिका निभाएगा। लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर की ओर से कार्यों को तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्व स्नान और मेले के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


कुंभ मेले से पहले सड़क का डामरीकरण तैयार कर यात्रियों को बेहतर सुविधा देना देने का लक्ष्य है।- प्रवीण कर्णवाल,अधिशासी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग, नरेंद्र नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed