फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devotees take bath in Ganga on Kartik Purnima.

Rishikesh News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 28 Nov 2023 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Devotees take bath in Ganga on Kartik Purnima.
Iगंगा स्नान के लिए सुबह से उमड़ी भीड़, मां गंगा के जयकारों से गूंजे गंगा घाट
विज्ञापन

I

I
I

Iश्रद्धालुओं ने स्नान कर जरूरतमंदों को किया दानपुण्यI

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। त्रिवेणीघाट, मुनि की रेती, पूर्णानंद, तपोवन, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र के गंगा घाट और तटों पर सुबह से ही स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा घाट पूरे दिन हर-हरे गंगे और जय मां गंगे के जयकारों से गूंजते रहे। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर जरूरतमंदों को दानपुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।



सोमवार को त्रिवेणी घाट समेत अन्य घाट पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम तक गंगा घाट श्रद्धालुओं से पैक रहे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद साधु, फक्कड़ बाबा और जरूरतमंदों को अन्न, धन आदि सामग्री दान किया। मौसम में ठंडक होने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कमी नजर नहीं आई। सुबह से ही बादल छाए रहे। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ डुबकी लगाई। आचार्य जनार्दन प्रसाद कैरवाण ने बताया कि शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्व बताया गया है।
विज्ञापन


माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पूरे वर्ष गंगा स्नान करने का फल मिलता है। इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों और तीर्थों में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। पापों का नाश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed