{"_id":"67eee67df4e12aa86b069b95","slug":"devotees-gathered-in-katyayani-temple-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-656343-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कात्यायनी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कात्यायनी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
Fri, 04 Apr 2025 01:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने घर और मठ मंदिरों में भजन-कीर्तन के माध्यम से मां कात्यायनी का गुणगान किया।
मुनि की रेती शीशमझाड़ी स्थित मां कात्यायनी मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना और संकीर्तन किया गया। मां के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक क्षेत्र की विभिन्न महिला मंडली की ओर से माता के भजनों की प्रस्तुति दी गई।
मंदिर में सहारनपुर से आए राणा एंड पार्टी की ओर से मां की भेटें गायी गई, जिसमें प्यारा सजा है तेरा द्वार ....., मां मुरादे पूरी कर दे हलवा बाटूंगी...., मैं बालक तू माता शेरावालिए... आदि भजनों प्रस्तुति दी गई। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों के लिए अटूट भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष गुरविंदर सालूजा ने बताया की मंदिर में वर्षभर में दो बार नवरात्र कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस तरह के कार्यक्रम से धार्मिक आस्था का संचार होता रहता है और भक्तों को मां का आशीर्वाद मिलता रहता है। इस मौके पर नमिता सलूजा, अभिषेक शर्मा, सुधीर कालरा, महंत रवि प्रपन्नचार्य, रमाकांत भारद्वाज, राम चौबे, तृप्ति कालरा आदि मौजूद रहे।