फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Development work will be done in the wards with the budget of one crore of district plan

जिला योजना के एक करोड़ के बजट से वार्डों में होंगे विकास कार्य

Tue, 12 Jul 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the wards with the budget of one crore of district plan
नगर निगम सभागार में जिला योजना समिति के सदस्यों और पार्षदों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला योजना के समिति के सदस्यों ने वार्डों में विकास कार्यों के लिए पार्षदों से जल्द से जल्द प्रस्ताव देने के लिए कहा। मेयर अनीता ममगाईं ने पार्षदों को बताया कि वार्डों में शासन से मिले एक करोड़ रुपये के बजट से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जिला योजना समिति के सदस्य विकास तेवतिया और लव कांबोज ने निगम सभागार में पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक से पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने समिति के दोनों सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मेयर ने पार्षदों को बताया कि सरकार की ओर से दोनों सदस्यों को निगम के सभी वार्डों के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित हुई है। आवंटित बजट से वार्डों में ढाई-ढाई लाख रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। मेयर ने कहा प्राथमिकता के आधार पर पार्षद अपने वार्ड का एक-एक प्रस्ताव ही भेजे। इस अवसर पर पार्षद विपिन पंत, शिव कुमार गौतम, विजय बडोनी, सुंदरी कंडवाल, राधा रमोला, मनीष बनवाल, रीना शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed