{"_id":"581f8f084f1c1b6729b3768b","slug":"dev-gave-thousands-of-devotees-offer-water-to-the-setting-sun-on-chhath","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर हजारों श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर हजारों श्रद्धालुओं ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य
rishikesh
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
छठ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकपर्व छठ के पावन अवसर पर रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तीर्थनगरी के गंगाघाटों,तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पर्व पर छठी माता के भक्तों ने भगवान भास्कर की विधि विधान से आराधना की। आस्था के इस पावन पर्व पर पूर्वांचल और बिहार मूल के हजारों लोग बाजेगाजों के साथ त्रिवेणीघाट समेत विभिन्न इलाकों से गंगातटों पर पहुंचे। देरशाम त्रिवेणीघाट पर भजन संध्या और बिरहा मुकाबला आयोजित किया गया।
विज्ञापन
तीर्थनगरी और आसपास के इलाकों में सूर्य भगवान की आराधना का लोकपर्व छठ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके त्रिवेणीघाट, शीशमझाड़ी, स्वर्गाश्रम आदि इलाकों में पूजा-आराधना के लिए खासे इंतजाम किए गए थे। अपराह्न के बाद से श्रद्धालुओं के गंगातटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जो कि सूर्यास्त से कुछ देर पहले तक अनवरत जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालु अलग-अलग इलाकों से टोलियां बनाकर टोकरियों में पूजा सामग्री लेकर गंगातटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और पारिवारिक सुख-शांति, समृद्धि की कामना की। उधर, त्योहार के दृष्टिगत श्रद्धालु महिलाओं का निर्जल व्रत रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। महिलाएं सोमवार को प्रात: सूर्योदय पर अर्घ्य के बाद व्रत खोलेंगी।
विज्ञापन
बच्चे-बूढ़े सभी में दिखा लोकपर्व का उत्साह
ऋषिकेश। लोकपर्वों को मानने और मनाने वालों का पर्व-त्योहारों के प्रति उमंग उल्लास ही कुछ और होता है। रविवार को लोकपर्व छठ के मौके पर गंगातटों पर उमड़े लोगों में इस उल्लास को करीब से देखा जा सकता था। इस दौरान जवान और बूढ़े, बच्चों में भी त्योहार के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं के साथ परिवार के अन्य लोग भी भगवान सूर्यदेव की पूजा-आराधना के लिए नदी तटों पर उमड़े।
विज्ञापन
विदेशी पर्यटकों में भी दिखा उत्साह
त्रिवेणीघाट पर छठ पूजा के दौरान उमड़ी भीड़ को देखने के लिए विदेशी पर्यटकों में भी काफी उत्साह दिखा। सोलह श्रृंगारों में सजी सुहागिन महिलाएं विदेशी पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र रही। घाट पर उमड़ी भीड़ को देख विदेशी पर्यटक इस त्योहार को करीब से देखने के लिए भावुक थे। जर्मनी से आए विदेशी पर्यटकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति का यह त्योहार उनके लिए अविस्मरणीय है।