फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Department should work in coordination: SDM

लंपी बीमारी: समन्वय से काम करें सभी विभाग : एसडीएम

Wed, 21 Sep 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

पशुओं में लगातार बढ़ रही लंपी की बीमारी को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम ने तहसील में विभागीय अधिकारियों की बैठक की।बीमारी से यदि कहीं पर गोवंश मरता है तो उसे दफनाने का काम वैज्ञानिक ढंग से किया जाए।

विज्ञापन
Department should work in coordination: SDM

विस्तार

पशुओं में लगातार बढ़ रही लंपी की बीमारी को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम ने तहसील में विभागीय अधिकारियों की बैठक की। जिसमें सभी अधिकारियों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। यदि लंपी बीमारी से कहीं पर गोवंश मरता है तो उसे दफनाने का काम वैज्ञानिक ढंग से किया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को बैठक में एसडीएम शैलेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील क्षेत्र में लंपी की बीमारी ज्यादा फैल रही है, इस बीमारी से गोवंश संक्रमित हो रहे हैं। कई गोवंश की मौत हो चुकी है। कुछ क्षेत्रों में पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण का काम किया जा चुका है। लेकिन अब बीमारी के हर जगह फैलने से बीमार पशुओं पर टीका नहीं लगाया जा सकता। ऐसे पशुओं का इलाज दवाई देकर किया जा रहा है। कुछ लोग अपने पशुओं को बाहर खुले में छोड़ रहे हैं, जिससे वह पशुओं की बीमारी को बढ़ावा देने में सहायक हो रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में पशु बीमार है तो संबंधित पशुपालक अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधान, पार्षद, पटवारी या नगर निगम के अधिकारियों को सूचित करें। बीमारी से यदि कहीं पर गोवंश मरता है तो उसे दफनाने का काम वैज्ञानिक ढंग से किया जाए। बैठक में नगर निगम की ओर से सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत ने मांग की, कि लंबी की बीमारी से जिन पशुओं की मौत होती है उन्हें दफनाने के लिए जंगल में कुछ स्थान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने वन विभाग के अधिकारियों निर्देश दिए कि वह अपने उच्च अधिकारियों से संपर्क कर गोवंश को दफनाने के लिए जगह उपलब्ध कराएं। इस काम में सहायता करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अमित कुमार वर्मा, रमेश रावत, दीपक गुरुरानी सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed