{"_id":"66ea2bdb74f77aaeee0fc956","slug":"demonstration-of-angry-consumers-at-jal-sansthan-office-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-503990-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नाराज उपभोक्ताओं का जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नाराज उपभोक्ताओं का जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
पेयजल बिलों में बढ़ोतरी से नाराज प्रतीत नगर के उपभोक्ताओं ने जल संस्थान के स्थानीय कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल के नेतृत्व में पहुंचे करीब 30 उपभोक्ताओं ने अपने पेयजल कनेक्शन विच्छेदन को लेकर आवेदन भी दिया है।
मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर जल संस्थान के स्थानीय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जल संस्थान के एसडीओ कमलेश पंत का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना है कि जल संस्थान द्वारा लगातार पेयजल बिलों में बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो महीने का बिल करीब 10 से 12 हजार तक आ रहा है। कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं जिनके मीटर तक नहीं लगे हैं और उनके बिल हजारों रुपए में आ रहे हैं।
विज्ञापन
अनावश्यक रूप से भेजे जा रहे। पेयजल बिलों का उपभोक्ताओं ने विरोध किया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने अपने-अपने पेयजल बिलों को दुरुस्त किए जाने की मांग की। 30 उपभोक्ताओं ने अपने पेयजल कनेक्शन विच्छेदन को लेकर जल संस्थान के कार्यालय में आवेदन भी किया है।
जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने बताया कि विश्व बैंक पोषित अर्धनगरीय क्षेत्र के लिए चलाई गई पेयजल योजना का स्थानीय ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान द्वारा ग्रामीणों को बेतहाशा बिल भेजे जा रहे हैं। बताया कि जल संस्थान द्वारा ऐसे लोगों को भी बिल भेजे जा रहे हैं जिनके अभी मीटर तक नहीं लगे हैं।
प्रदर्शन करने वालों में चंद्रकला बेलवाल, शांता देवी, भगवान सिंह, यम प्रसाद, संजय धोनी, दर्शन सिंह, तारा देवी, सतेश्वरी, नर गिरी, लक्ष्मी, हंस राम, शिवि राम, आरती, शोभा, प्रकाश पुंडीर आदि शामिल थे। वहीं जल संस्थान के एसडीओ कमलेश पंत ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्या सुनी गई है। जल्द निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।