फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demonstration at Tehsil headquarters over arrest and new

Rishikesh News: गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने से आक्रोशित किसानों का प्रदर्शन

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at Tehsil headquarters over arrest and new
Iसंयुक्त किसान मोर्चा ने किसान नेता युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी का किया विरोधI
विज्ञापन




संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान नेता युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी और नया गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने पर तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। किसानों ने भाजपा सरकार की नीतियों को किसान विरोधी करार दिया। तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।

सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चे से जुड़े किसान संगठन के पदाधिकारी और किसान तहसील मुख्यालय पहुंचे। विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मोर्चा के संयोजक ताजेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को जागरूक कर रहे किसान नेताओं को निशाना बना रही है। किसान नेता युद्धवीर सिंह को बिना वजह हिरासत में लिया गया। जिससे किसान आक्रोशित हैं।
विज्ञापन




किसान सभा जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि शुगर के पेराई सत्र को शुरू हुए 20 दिन हो गए हैं। बावजूद अभी तक सरकार नया गन्ना मूल्य घोषित नहीं कर सकी है। कृषक फेडरेशन के अध्यक्ष उमेद वोरा ने कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य भुगतान के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं बनाई है। इस मौके पर बलबीर सिंह, हरेन्द्र बालियान, मनोहर सिंह सैनी, जाहिद अंजुम, बलबीर बिंदा, सरजीत सिंह, शुभम कांबोज, हरविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, कृष्ण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed