{"_id":"67f039689e205400f601666a","slug":"demarcation-done-for-construction-of-sangaon-nahikala-road-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-657144-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सनगांव-नाहीकला मोटर मार्ग निर्माण के लिए हुआ सीमाकंन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सनगांव-नाहीकला मोटर मार्ग निर्माण के लिए हुआ सीमाकंन
Sat, 05 Apr 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
विकासखंड डोईवाला के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र सनगांव-नाहीकला मोटर मार्ग निर्माण के लिए भारत सरकार से 2.03 हेक्टेयर वन भूमि की मंजूरी मिलने के बाद वन भूमि लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर कर दी गई है। लोनिवि की टीम ने साढ़े आठ किमी मार्ग को बनाने के लिए पिलर लगाकर सीमांकन का कार्य शुरू कर दिया है।
नया मोटर मार्ग बनने से सनगांव, सिंधवाल गांव, नाहीकला पंचायत के करीब एक दर्जन गांवों को लाभ मिलेगा। थानो भोगपुर मुख्य मार्ग से करीब पांच किमी तक मार्ग पक्का बना हुआ है। लेकिन उससे आगे वन भूमि होने के कारण दशकों से अब तक मार्ग निर्माण नहीं किया जा सका था।
जिस कारण लोग कच्चे और उबड़-खाबड़ रास्ते से आवाजाही करने को मजबूर थे। इस मार्ग को साढ़े आठ किमी लंबाई में और करीब छह मीटर चौड़ाई में बनाया जाएगा। शासनादेश के अनुसार एक बार में पांच किमी और बाद में साढ़े तीन किमी मार्ग बनाया जाएगा। दो से तीन दिन में सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद प्राइवेट जमीन से संबंधित मुआवजा और डीपीआर बनाकर शासन का भेजी जाएगी। प्रशासक प्रतिनिधि पुनीत रावत ने कहा कि सीमांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्ग बनने से काफी गांवों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
-- -
आंदोलन के बाद शुरू हुई थी कार्यवाही
लोकसभा चुनाव के दौरान सनगांव, सिंधवाल गांव और नाहीकला के दर्जनों गांवों के लोगों ने सूर्यधार मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए सड़क नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी दी थी। जिसके बाद इस मामले में क्षेत्रीय विधायक ने पहल करते हुए मार्ग निर्माण से संबंधित कार्यवाही शुरू कराई थी।
-- -
- सनगांव-नाहीकला मोटर मार्ग निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों की मांग पूरी होगी। पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अन्य सड़कों को भी जल्द मंजूरी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - बृजभूषण गैरोला, विधायक डोईवाला
-- -
- सनगांव-नाहीकला मार्ग निर्माण के लिए सीमांकन करते हुए पिलर लगाए जा रहे हैं। जिसके बाद मुआवजे और डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। पहले चरण में पांच किमी और उसके बाद साढ़े तीन किमी मार्ग बनाया जाएगा। - आशीष थपलियाल, सहायक अभियंता लोनिवि