{"_id":"697bc86a61b66b380e0f7286","slug":"demand-to-declare-12-wards-as-revenue-villages-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-890221-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 12 वार्डों को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 12 वार्डों को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग
Fri, 30 Jan 2026 02:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
बापूग्राम में आयोजित जनसभा में उमड़ी लोगों की भीड़। स्रोत जागरूक पाठक।
नगर निगम के बापूग्राम स्थित भूमियाल देवता मंदिर परिसर में आयोजित बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति की जनसभा में सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ी। बापूग्राम, बीसबीघा, मीरानगर, शिवाजीनगर, गीतानगर, नंदुफार्म, गुमानीवाल, मनसा देवी समेत अन्य क्षेत्रों को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने समिति को अपना समर्थन दिया।
कांग्रेस नेता राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला ने कहा कि वह क्षेत्रीय लोगों के साथ खड़े हैं। 2 फरवरी को आयोजित महारैली में हरसंभव सहयोग देंगे। भूमि प्रकरण मामले में नगर निगम के करीब 12 वार्ड प्रभावित हो रहे हैं। इसके लिए भाजपा सरकार को आपातकालीन विधानसभा सत्र बुलाकर इन क्षेत्रों को राजस्व ग्राम घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजना चाहिए। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रमेश जुगलान, पार्षद अनिल रावत, पार्षद मुस्कान चौधरी, छात्रसंघ अध्यक्ष मंयक भट्ट, राजेंद्र प्रेम बिष्ट, राजेश कोठियाल, गुरुविंदर सिंह, अमन नेगी आदि शामिल रहे।