फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demand for starting city bus service for the city and

Rishikesh News: छात्र उठा रहे सिटी बस सेवा की मांग, निगम कर रहा प्रयास

Tue, 27 Feb 2024 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demand for starting city bus service for the city and
I-ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में नहीं है सिटी बस सेवाI
विज्ञापन


शहर व आस-पास के क्षेत्रों के लिए सिटी बस सेवा शुरू किए जाने की मांग उठने लगी है। खास तौर पर छात्रों ने सिटी बस सेवा शुरू किए जाने की आवश्यकता जताई है। छात्रों का कहना है कि कांवर व चारधाम यात्रा के दौरान ऑटो आदि नहीं मिलते हैं। जिससे काॅलेज आने-जाने में दिक्कतें होती हैं।

वर्ष 2017 में ऋषिकेश पालिका को नगर निगम का दर्जा दिया गया था। तब लोगों को नगर क्षेत्र में अधिक सुविधाओं के उपलब्घ होने की उम्मीद जगी थी। इन्हीं में ऋषिकेश क्षेत्र में सिटी बस सेवा शुरू होने की उम्मीद भी शामिल थी। लेकिन निगम की ओर से इस संबंध में कोई प्रयास नहीं किए गए। अब सिटी बस सेवा के लिए स्थानीय निवासी मुखर होने लगे हैं। खास तौर पर काॅलेज के छात्र इस सेवा के पक्ष में हैं। वहीं नगर निगम प्रशासन सिटी बस सेवा के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन






I- रानीपोखरी से ऋषिकेश आने के लिए घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है। ऑटो से आने के लिए समय और पैसों का नुकसान होता है। कभी-कभी कॉलेज के लिए देर भी हो जाती है। - मानसी सती, रानीपोखरी
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I- रानीपोखरी में बरसात होने पर कॉलेज जाने में बड़ी परेशानी होती है। देहरादून से आने वाली बस रानीपोखरी बस स्टॉप पर बहुत कम रुकती है। रुकती भी है तो उसमें भीड़ होती है। खड़े होकर आना पड़ता है। - राखी लखवार, रानीपोखरीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed