फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dehradun district team wins 22 medals at the Jiu-Jitsu Championship.

Rishikesh News: देहरादून जिले की टीम ने जुजित्सु चैंपियनशिप में जीते 22 पदक

Tue, 13 Oct 2026 06:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Dehradun district team wins 22 medals at the Jiu-Jitsu Championship.
ऋषिकेश। उत्तराखंड स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप में उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 पदक जीत हासिल की। खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण 8 रजत और 6 कांस्य पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि पर देहरादून जिले की टीम प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रही। वहीं एकेडमी के 12 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

एकेडमी की निदेशक प्रज्ञा जोशी ने बताया कि 10 से 12 अक्तूबर तक रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर के 345 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। देहरादून जिले की टीम में शामिल एकेडमी के 15 खिलाड़ियों ने नवाजा और फाइटिंग स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए 22 पदक जीते और जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में समर्थ रावत और उन्नति रावत ने दोनों स्पर्धाओं में दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। नितिका पंत और अश्मिका कुकरेती ने एक-एक स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। अक्षित भंडारी और प्रतिष्ठा रावत ने एक-एक स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। मांशी बुटोला ने दो रजत पदक हासिल किए जबकि सौम्या गैरोला, स्वराज गैरोला, अनन्या राठौड़ और प्रकृति रावत ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं तेजस सिंह, स्वस्ति गैरोला और अनन्या कृषाली ने कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed