फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Deadly attack on a young man returning home after closing shop

दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

Thu, 10 Oct 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a young man returning home after closing shop
12 घायल अमित सिंह - फोटो : RISHIKESH
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रात के समय दुकान बंद कर घर लौट रहे एक युवक पर बाइक सवार करीब आठ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। उसके सिर पर सात टांके आए हैं। वहीं, दो हमलावरों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि छह फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अमित सिंह पुत्र स्व. हरविंदर सिंह निवासी 118, दुर्गा मंदिर रोड आशुतोष नगर मंगलवार रात करीब पौने 11 बजे पुरानी चुंगी स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार और गलत तरीके से बाइक चला रहे युवक ने एक महिला को टक्कर मार कर गिरा दिया। इस पर महिला को अमित सिंह ने उठाया और बाइक चलाने वाले युवक को सही से बाइक चलाने को कहा। इस पर बाइक चालक ने अपने साथियों को बुला लिया और अमित सिंह का पीछा करने लगे। जैसे ही अमित मॉर्डन स्कूल हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे। उक्त युवकों ने बाइक से उतरकर अमित को घेर लिया और पास ही कंस्ट्रक्शन की निर्माण सामग्री, ईट और सरियों से उन पर हमला कर दिया। हमले में अमित के सिर पर सात टांके आए हैं।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय लोगों ने दो हमलावरों को पकड़ लिया, इन्हें बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से इस बावत पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed