फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dead body of a missing youth found in Kharastrot

खारास्रोत में मिला युवक का शव

Thu, 26 Nov 2020 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a missing youth found in Kharastrot
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती अंतर्गत खारास्रोत में गंगा तट पर बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना मुनिकीरेती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए नरेंद्रनगर भेज दिया है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने युवक की पहचान सोनू 23 पुत्र जगदंबा निवासी खारास्रोत, मुनिकीरेती के रूप में की है।
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि युवक बीते 18 नवंबर से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने थाना मुनिकीरेती में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। खारास्रोत पुुल के नीचे गंगातट पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को एक शव मिलने की सूचना दी। जांच के बाद पता चला कि शव गुमशुदा युवक का है। पुलिस ने युवक की मौत प्रथम दृष्टया गंगा में डुबने से बताया है। पुलिस ने बताया कि इस ओर छानबीन चल रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed