{"_id":"399e8e70d56360bcaaccd451a0b31315","slug":"dangel-won-by-meerut-wrestler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के भूरा पहलवान ने जीता दंगल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के भूरा पहलवान ने जीता दंगल
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
नगर में आयोजित दंगल में मेरठ के भूरा पहलवान ने चार कुश्ती जीतकर पहला स्थान हासिल करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। पंजाब के जग्गा पहलवान दूसरे और नोएडा के कपिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
रविवार को डैशवाला ग्राम पंचायत की ओर से केशवपुरी रोड स्थित खुले मैदान में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रवि पाल ने दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि दंगल हमारे परंपरागत खेलों में से एक है, जिससे शरीर मजबूत रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय पहलवानों को मदद करने का भरोसा दिया। दंगल प्रतियोगिता में मेरठ, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, दिल्ली, नोएडा और देहरादून के पहलवानों ने पंजीकरण दमखम दिखाया। अंतिम परिणामों में मेरठ, उत्तर प्रदेश के भूरा पहलवान ने सर्वाधिक चार दंगल जीते और पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
जग्गा पहलवान दो दंगल में आगे रहे, जबकि नोएडा के कपिल को रोमांचकारी मुकाबले में जीत मिलने पर तीसरा स्थान मिल पाया। आयोजन समिति के संजय पहलवान ने बताया कि दिल्ली के राजू और हरियाणा के जगजीवन का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। मौके पर गुरप्रीत सिंह, राकेश नौटियाल, नेत्रपाल, देवेंद्र अरुण, संजय बजाज, इंद्रजीत सिंह सहित तमाम लोगों ने रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठाया।