फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   cyclist girl crushed by truck

साइकिल सवार युवती को ट्रक ने कुचला

Sun, 01 Aug 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
cyclist girl crushed by truck
हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी में युवती के ट्रक की चपेट में आने के बाद ट्रक के टायर के नीचे दबी स - फोटो : RISHIKESH
हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी के समीप एक ट्रक ने साइकिल सवार युवती को कुचल दिया। ट्रक के नीचे युवती के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को एम्स में भर्ती किया गया हैं। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ गया। लोगों ने ट्रक को रोककर हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। प्रत्यशदर्शियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को सीज कर ट्रक चालक को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे साइकिल सवार युवती शीतल (20) निवासी हरिधाम कालोनी ग्लास फैक्ट्री के नजदीक आईडीपीएल से मुख्यबाजार ऋषिकेश की ओर आ रही थी। इस दौरान पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी के समीप युवती को ट्रक्कर मार दिया। ट्रक का आगे का पहिया युवती के दोनों पैरों में चढ़ गया। युवती के पैरों में ट्रक चढ़ता देख स्थानीय लोगों में चीखपुकार मचनी शुरू हो गई। इस दौरान ट्रक चालक मोहन सिंह (45) निवासी ऋषिकेश घटनास्थल से भाग गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशकत के बाद चालक को पकड़कर उसे कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-------
इंसेट
एक महीने के अंदर घटित हुई दो घटनाएं
- यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां
ऋषिकेश। मुख्यबाजार ऋषिकेश में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। सुबह 8 से शाम 8 बजे तक मुख्यबाजार में भारी वाहन नहीं घुस सकते हैं। स्थानीय व्यापारियों के अनुरोध पर इसमें थोड़ी रियायत दी गई थी। जिसके चलते दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक भारी वाहन मात्र तीन घंटे के लिए बाजार में प्रवेश कर सकते हैं। उसके बावजूद भी देहरादून रोड़, हरिद्वार रोड़, रेलवे रोड, मुखर्जी मार्ग, लाजपतराय मार्ग मुख्य बाजार आदि जगहों पर 24 घंटे धड़ल्ले से भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। मात्र 300 मीटर की दूरी पर यह दूसरी घटना घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते 25 जून को भी एक बेकाबू ट्रक ने नगर निगम कार्यालय के समीप एक स्कूटी सवार युवक को पीछे से टक्कर मारा था। इस घटना में युवक की मौत हो गई थी। उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन हादसों से सबक नहीं ले रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य बाजार में रोजाना भारी वाहन बेकाबू होकर चलते हैं। लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन हादसों से सबक नहीं ले रही है। स्थानीय पुलिस केवल कोविड-19 के तहत दुपहिया वाहन चालकों का चालान काटकर खानापूर्ति कर रही है।
----------
कोट
शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा।
दिनेशचंद्र ढौंडियाल, सीओ ऋषिकेश।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed