{"_id":"687e9e843a42a66562011945","slug":"crowd-of-kanwariyas-is-increasing-at-the-railway-station-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-744493-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रेलवे स्टेशन पर बढ़ रही कांवड़ियाें की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रेलवे स्टेशन पर बढ़ रही कांवड़ियाें की भीड़
Tue, 22 Jul 2025 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर बोल बम, हर-हर महादेव के नारे लग रहे हैं। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से आने जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। रेलवे की ओर से अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
योगनगरी रेलवे स्टेशन से 11 जुलाई से आलमनगर (लखनऊ) के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन योगनगरी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन से रात 19:00 बजे संचालित हो रही है। अगले दिन 10:45 बजे आलमपुर पहुंच रही है। आलमपुर से 12:05 बजे चलकर रात 23:00 बजे योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंचती है।
दूसरी स्पेशल ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से शहादरा दिल्ली के मध्य के बीच संचालित हो रही है। यह स्पेशल ट्रेन भी 11 जुलाई से संचालित की जा रही है। यह ट्रेन योगनगरी रेलवे स्टेशन से 20:35 बजे संचालित होती है जो अगले दिन तड़के 3:50 बजे शाहदरा पहुंचती है। वहां से सुबह 4:20 बजे चलकर 11 बजे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचती है।
विज्ञापन
-- -
कोट-
कांवड़ियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से आलमपुर लखनऊ और शाहदरा दिल्ली तक स्पेशल ट्रेनों का प्रतिदिन संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों से कांवड़ियों की भीड़ आ रही है। जाने के समय भी ट्रेन भरकर जा रही है। कांवड़ियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलेग गए हैं। - सुरेंद्र कुमार शर्मा, प्रबधंक, योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन