{"_id":"e463825ec54419bf455eeea643e5a588","slug":"crocodile-seen-in-jhabrawala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झबरावाला क्षेत्र में दिखा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झबरावाला क्षेत्र में दिखा मगरमच्छ
ब्यूराे/अमर उजाला, डोईवाला
Updated Mon, 30 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला क्ष्ाेत्र में लच्छीवाला वन रेंज के बाद अब राजाजी राष्ट्रीय पार्क के कांसरो वन रेंज झबरावाला क्षेत्र में मगरमच्छ दिखाई दिया है। मगरमच्छ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। विभागीय टीम उसे पकड़कर जल्द सुरक्षित स्थान पर भेजने की बात कह रही है।
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले लच्छीवाला वन रेंज के पिकनिक स्पॉट क्षेत्र में हाथियों की रोकने के लिए खोदी गई एक खाई में मगरमच्छ मिला था। अब कांसरो वन रेंज के झबरावाला इलाके में मगरमच्छ दिखाई दिया है। रेंज अंतर्गत एक बडे़ नाले में उसको देखा गया है।
विज्ञापन
आमतौर पर इस क्षेत्र में कभी मगरमच्छ दिखाई नहीं दिए हैं। बताया जा रहा है कि बरसात के दिनों में मगरमच्छ पानी के तेज बहाव के साथ इन क्षेत्रों में संभवतया आ गए होंगे। मगरमच्छ द्वारा किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं किया गया है। कांसरो रेंजर अनूप भिडोला ने बताया कि विभागीय गश्ती दल बराबर निगरानी रख रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि मगरमच्छ को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर जल्द छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन