{"_id":"9f5939bc6da838074ac19e37a302cd8e","slug":"theft-of-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 कदम चलाया और कंगन, मोबाइल ले उड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
31 कदम चलाया और कंगन, मोबाइल ले उड़े
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Thu, 03 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंत्र मंत्र से दुख और दरिद्रता दूर करने का झांसा देकर शातिर ठग एक महिला का कंगन और मोबाइल लेकर चंपत हो गए। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर मधु भनोट पत्नी स्व. जगदीश निवासी हीरालाल मार्ग पड़ोस में किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी। तभी रास्ते में उनके करीब आए दो युवक बोले कि आप बड़े कष्ट में है। दुख संकट से परेशान हैं। हम तंत्र मंत्र से आपके सभी संकट दूर कर सकते हैं। झांसे में आई महिला युवकों को अपने आवास ले गई।
विज्ञापन
एक युवक ने कहा अगरबत्ती जलाओ और मेरे आगे 31 कदम चलो। अगरबत्ती जलाने के बाद महिला ने जैसे ही कदम बढ़ाया युवक ने कंगन पर्स में रख कर खाली हाथ कदम बढ़ाने को कहा। महिला ने कंगन और मोबाइल वाला पर्स युवक को थमा दिया। 31 कदम नापने के बाद महिला वापस घूमी तो युवकों को वहां नहीं पाकर दंग रह गई।
विज्ञापन
आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।