फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   over speed on highway

हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे हादसे

Mon, 25 Jan 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Mon, 25 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
over speed on highway

दून-ऋषिकेश हाईवे पर इन दिनों तेज रफ्तार से आवाजाही करने वाले वाहन संपर्क मार्गों से आ रहे वाहनों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। हाईवे से मिल रहे संपर्क मार्गों पर वाहनों का आपस में टकराना आम बात हो गई है। आए दिन लोग दुघर्टनाओं में चोटिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हाईवे और पुलिस प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है। देहरादून-ऋषिकेश-भानियावाला हाईवे पर इन दिनों ब्रेकर आदि के अभाव में तेज गति से आ रहे वाहन संपर्क मार्ग से आने वाले वाहनों से भिड़ रहे हैं। भानियावाला से लेकर विस्थापित क्षेत्र जौलीग्रांट तक कई गांवों के संपर्क मार्ग हाईवे पर आकर मिलते हैं।
विज्ञापन


इससे अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र के संपर्क मार्ग से हाईवे तक आवाजाही करने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। युवक मंगल दल अठूरवाला अध्यक्ष संजय चमोली ने बताया कि ब्रेकर और साइन बोर्ड आदि के अभाव में हाईवे पर वाहनों की गति बहुत तेज रहती है। इससे दुघर्टनाएं बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार लोगों को तत्काल समस्या निदान करना चाहिए। मुख्य सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम डोभाल ने बताया कि समस्या से हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को अवगत करा दिया गया है। जल्द इसका निदान होगा। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि संबंधित विभाग से दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने को कहा जा रहा है।



सिमलास ग्रांट में लगेगा एलईडी वितरण शिविर
क्षेत्र पंचायत सदस्य दरपान वोहरा ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से सिमलास ग्रांट क्षेत्र में एलईडी बल्ब वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान उपभोक्ता बिजली का बिल भी जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed