{"_id":"249cfac173f73b689970d862c1ea3331","slug":"one-dead-in-bike-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार की मौत से घर में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार की मौत से घर में कोहराम
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
बीती रात ऋषिकेश से गुमानीवाला घर आते वक्त टाटा 407 की टक्कर से बुरी तरह घायल हुए कल्याण सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में बाइक पर सवार उसका साथी विक्की घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मृतक के पार्थिव शरीर को गुमानीवाला स्थित घर लाने के बाद वहां कोहराम मच गया। लोगों ने शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। बृहस्पतिवार को रात्रि करीब दस बजे कल्याण सिंह (25) पुत्र प्रेमपाल सिंह और विक्की (19) पुत्र लोटारी सिंह ऋषिकेश से गुमानीवाला स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में आईडीपीएल सिटी गेट के समीप टाटा 407 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए। गंभीर घायल कल्याण सिंह की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि, विक्की को गंभीर चोटें आई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
आईडीपीएल चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, शुक्रवार दोपहर मृतक कल्याण के पार्थिव शरीर को घर लाया गया तो परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के दो छोटे भी बच्चे हैं।
बताया गया कि मृतक मूल रूप से रामपुर (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला था। इस दौरान कांग्रेस नेता बीना चौहान समेत मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।