फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   one biker dead in truck accident

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Thu, 11 Feb 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 11 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
one biker dead in truck accident

अनियंत्रित और तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार युवक आर्यनगर के समीप हाईवे पर स्थित पेट्रेेल पंप से पेट्रोल लेकर भानियावाला की ओर आ रहा था। इसी बीच सहकारी समिति भानियावाला के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बाइक सवार गिरकर ट्रक के पीछे वाले टायर की चपेट में आ जाने से बुरी तरह कुचल गया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने मृतक की पहचान मोहित उर्फ आलोक भट्ट (25) पुत्र प्रकाश भट्ट निवासी कान्हरवाला के रूप में कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आलोक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था और उसके पिता प्रकाश भट्ट शुगर मिल डोईवाला में कार्यरत हैं। आलोक ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ था। क्षेत्रीय युवाओं को जैसे ही घटना का पता चला काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।


पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया और चालक की तलाश जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत होने से गांव का माहौल गमगीन रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed