फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   no control on illegal mining in doiwala

डोईवाला में नहीं थम रहा अवैध खनन

Thu, 11 Feb 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 11 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
no control on illegal mining in doiwala

सौंग और जाखन नदियों में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया रात दिन नदियों का सीना चीर भारी मात्रा में उप खनिज की चोरी कर सरकार का लाखों का चूना लगा रहे हैं। बेखौफ खनन माफियाओं ने नदी क्षेत्रों में खोदी खाइयों को भरकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को खुली चुनौती दे डाली है।

विज्ञापन


डोईवाला की सौंग और जाखन नदी अघोषित रूप से खनन माफियाओं के कब्जे में आ रही है। इन दिनों नदियों में रात में अवैध खनन करने वालों का साम्राज्य रहता है। जाखन नदी लालतप्पड़ और सौंग नदी फतेहपुर जीवनवाला क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन


जाखन नदी लालतप्पड़ में तो एसपी देहात के निर्देशन में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े जाने के बाद भी अवैध खनन करने वाले बाज नहीं आ रहे है। कमोवेश यही हाल सौंग नदी का भी है। प्रतिबंधित नदी क्षेत्र मे बडे़ बडे़ गड्ढे अवैध खनन की तस्दीक कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सौंग नदी में रोजाना चालीस से पचास ट्रैक्टर-ट्रॉली रात में अवैध खनन का सामग्री का उठान कर रहे हैं। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए तहसील प्रशासन ने नदी के तमाम रास्तों पर जेसीबी से खाई खुदवाई थी। लेकिन बेखौफ खनन माफिया ने खाइयां पाटकर व्यवस्थाओं को चुनौती दी है।

पड़ताल करने पर पता चला कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उप खनिज की चोरी कर स्वीकृत खनन भंडारण करने वालों को दी जा रही है। अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन के अभियान को भी माफिया धता बताकर धड़ल्ले से उप खनिज का दोहन कर सरकार को राजस्व की चपत लगा रहे हैं।



फतेहपुर डोईवाला क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही है। नदियों के रास्तों पर खाई खोदी गई थी। यदि किसी ने उन्हें बंद किया है तो कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की टीम रात में अवैध खनन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है।-शालिनी नेगी, उपजिलाधिकारी डोईवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed