{"_id":"f2646a2c2adfc559d8ad019e2ce1673a","slug":"illegal-mining-in-suang-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई पाटकर हो रहा है अवैध खनन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई पाटकर हो रहा है अवैध खनन
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्वीकृत भंडारणों के लिए अवैध तरीके से सौंग नदी से उप खनिज का उठान किया जा रहा है। खनन माफिया नदियों की ओर जाने वाले रास्तों पर खोदी गई खाई को पाटकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। देर रात ग्रामीणों की सक्रियता से अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
सौंग नदी खत्ता, दौडबसी धर्मचूक क्षेत्र से रात के अंधेरे में अवैध खनन हो रहा है। प्रशासन की ओर से अवैध खनन की शिकायतों पर पर सौंग नदी के कई रास्तों पर खाई खोदी जा चुकी है। लेकिन रात में खाई को पाट दिया जाता है और बेखौफ खनन माफिया आराम से उप खनिज की निकासी करने के बाद रात में ही खाई को दोबारा खोद देते है।
विज्ञापन
खनन माफिया रात के अंधेरे में सौंग नदी से उप खनिज का उठान कर सरकार को राजस्व की चपत लगा रहे है। वन विकास निगम के आरक्षित खनन क्षेत्र से ऊपर सौंग नदी सिविल क्षेत्र में खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने में जिम्मेदार विभाग को पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र खालसा ने बताया कि सौंग नदी में रात में हो रहे अवैध खनन से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। बाहरी क्षेत्र के लोग यहां आकर अवैध खनन कर रहे है। उन्होंने बताया की रात में ग्रामीणों का चकमा देकर कुछ ट्रैक्टर भाग गए थे।
ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने सौंग नदी में अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। खत्ता और दौड़बसी इलाके से सटी सौंग नदी में अवैध खनन की शिकायत मिल रही है। पुलिस नियमित गश्त करने के साथ छापामार कार्रवाई कर रही है।-अजय रावत, सब इंस्पेक्टर कोतवाली
अवैध खनन की शिकायतों पर नदी क्षेत्र में खाई खोदी गई है। यदि कोई उनको भरने की कोशिश कर रहा है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। धर्मूचक क्षेत्र मेें एक भंडारण को निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। भंडारण स्वामी से रवन्ना बुक आदि ली जाएगी।-शालिनी नेगी, उपजिलाधिकारी डोईवाला