फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   fire on bike, clash in two group

बाइक में लगी आग, दो पक्षों में विवाद

Sun, 17 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 17 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
fire on bike, clash in two group

एक बाइक में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने पर बीती रात दो पक्षों में विवाद हो गया। घर पर पथराव और लाठी डंडे चलने से एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि मारपीट करने वालों ने उनकी कुंडल और चेन भी लूट ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और घायलों का सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बाबा सदानंद मार्ग स्थित नई जाटव बस्ती में घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आरोप है कि बाइक स्वामी आग लगाने की आशंका में पड़ोसी के घर में घुसा और गाली गलौच करने लगा। इसी बीच उसके पुत्र भी आ धमके और घर पर पथराव करते हुए लाठी डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर की ओर भागे। सूचना पर पुलिस पहुंची और झगड़ा शांत कराया। पुलिस ने बताया कि हमले में एक पक्ष से महिला समेत तीन और दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हुआ है। सभी का सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि एक पक्ष से मुकेश जाटव ने करण, उसके तीन पुत्र और पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


आरोपी को शह देने का आरोप
घटना से आक्रोशित पालिका सभासद शनिवार को कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर महिला सभासद के परिजनों पर हमला करने वाले आरोपी को शह देने का आरोप लगाया। चेताया कि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो सभासद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर सभासद मनीष शर्मा, मधु मिश्रा, बृजपाल राणा, संजय भट्ट, विकास आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed