फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   fail campaign

पुलिस अभियान की हवा निकाल रहे शराबी

Thu, 17 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 17 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
fail campaign

शराबियों के हुड़दंग से स्थानीय जनता को निजात दिलाने के लिए पुलिस का शराब पिलाने वालों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान नाकाम साबित हो रहा है। ढाबों और ठेलियों पर सरे राह बिना लाइसेंस शराब पिलाने और देर रात तक उत्पात मचाने वाले शराबियों ने पुलिस के अभियान की हवा निकाल दी है।

विज्ञापन


उनके उत्पात से ग्रामीणों को फजीहत झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की। यह स्थिति तब है जबकि पुलिस की हिदायत के बाद ऐसे होटलों पर बाकायदा शराब नहीं पीने के नोटिस चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन


रायवाला मुख्य बाजार में पुलिस प्रशासन द्वारा बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान का असर बुधवार को नाकाम दिखा।  हाईवे और गांव की गलियों में संचालित ढाबों पर खुलेआम अभियान का मखौल उड़ाते हुए शराबियों ने जमकर हुड़दंग मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपप्रधान मनमोहन सिंह रावत ने बताया कि कन्या पाठशाला मार्ग पर ठेली, ढाबों पर शराबियों के जमघट और बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते बाधित कर दिया गया है। जिससे ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ऐसे में गांव वाले वाहनों को हटाने के लिए कहते हैं तो शराबी लड़ने को तैयार हो जाते हैं।

बताया कि रायवाला पुलिस प्रशासन की लापरवाही की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। शिकायत करने वालों में भगत सिंह नेगी, बिरेंद्र सिंह नेगी, आनंद सिंह, दिनेश नेगी शामिल थे।



इनकी सुनिए
बिना लाइसेंस शराब पिलाने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है। यदि फिर भी शराब पिलाई जा रही है तो नियमित गश्त बढ़ाकर ऐसे ढाबों, होटलों पर निगरानी रखी जाएगी।-चक्रधर अंथवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed