{"_id":"0a93c521f19991798a354e578aab612a","slug":"case-solve-of-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे के अंदर चोरी का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ घंटे के अंदर चोरी का खुलासा
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात तहसील के समीप एलबी रेस्टोरेंट में हुई एक लाख से अधिक की की चोरी का खुलासा कोतवाली पुलिस ने महज आठ घंटे के अंदर कर दिया। पुलिस की इस कामयाबी के लिए देहरादून के एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने टीम को 1,500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार रात तहसील के समीप एलबी रेस्टोरेंट में कुछ अज्ञात चोरों ने रेस्टोरेंट में घुसकर गल्ले से एक लाख एक हजार रुपये की नकदी उड़ा दी। सुबह रेस्टोरेंट स्वामी जैसे ही रेस्टोरेंट में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। गल्ले से एक लाख, एक हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट स्वामी ललित मोहन भट्ट पुत्र स्व. शादीराम शैलविहार निवासी ने कोतवाली में सोमवार सुबह नौ बजे अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। कोतवाली पुलिस ने टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना पर पांच बजे ऋषिकेश-देहदरादून मार्ग पर वन विभाग की चुंगी के समीप सचिन पुत्र नंदलाल को धर दबोचा। पुलिस को युवक से एक लाख एक हजार रुपये और पेंचकश बरामद हुआ। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा, उपनिरीक्षक उत्तम रमोला, कांस्टेबल चंद्ररायता शामिल थे।
विज्ञापन