फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   cartage in cheela nehar

चीला नहर में फिर मिले कारतूस

Wed, 02 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Wed, 02 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
cartage in cheela nehar

अनुरक्षण कार्य के लिए बंद की गई चीला शक्ति नहर में मंगलवार को फिर जिंदा कारतूस और सड़े गले अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कारतूस कब्जे में ले लिए हैं। 12 दिन में नहर से कारतूस मिलने की तीसरी घटना है। मामले में पुलिस का वही रटा रटाया जवाब जांच की जाएगी तभी कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर कुनाऊ पुलिया के सामने चीला शक्ति नहर में कबाड़ बीन रहे एक कबाड़ी को कारतूस दिखाई दिए। उसने मामले की जानकारी मौके पर मौजूद स्पेशल ब्रांच के कर्मचारी को दी। सूचना पर लक्ष्मणझूला थाना पुलिस पहुंची और कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक जितेंद्र चौहान ने बताया कि चीला शक्ति नहर से थ्री नॉट थ्री के 12 जिंदा कारतूस और आठ कारतूस के सड़े गले अवशेष मिल हैं। बताया कि मामले से पुलिस के आला अफसरों को अवगत कराया दिया गया है।  कारतूस जांच के लिए देहरादून फोरेंसिक लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



12 दिन 26 कारतूस
17 नवंबर को अनुरक्षण कार्य के लिए चीला शक्ति नहर को बंद किया गया था। नहर में पानी रोककर बैराज से चीला तक नहर में सफाई और मरम्मत कार्य चल रहा है। इसी दौरान 19 नवंबर को नहर से थ्री नॉट थ्री राइफल के दो जिंदा कारतूस, दो खोखे और पिस्टल में प्रयोग होने वाले 38 बोर और 9 एमएम के कारतूसों के सात खोखे मिले।


पुलिस जांच भी पूरी नहीं कर पाई कि 29 नवंबर को कुनाऊ पुलिया के सामने ही नहर से आधुनिक हथियार एके 47 के 12 जिंदा कारतूस मिले। मंगलवार को नहर में फिर 12 जिंदा कारतूस मिले। यानी कि 12 दिन के अंदर ने नहर ने 26 जिंदा कारतूस उगले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed