फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Brought millions to seize money laundering

काले धन को सफेद करने लाए लाखों रुपये जब्त

Mon, 14 Nov 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला/ ऋषिकेश।
अमर उजाला/ ऋषिकेश। Updated Mon, 14 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन

ऋषिकेश। काले धन को सफेद करना दिल्ली की एक सुरक्षा गार्ड एजेंसी को भारी पड़ गया। कंपनी अधिकारियों के अरमानों पर पुलिस और इनकम टैक्स विभाग ने पानी फेर दिया। कंपनी की कार से इनकम टैक्स टीम ने चलन से बाहर हो चुके 12 लाख 81 हजार की नकदी बरामद की है। पूछताछ के बाद टीम ने कंपनी के दोनों अधिकारियों को छोड़ दिया है। उन्हें पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया गया है। उसका कहना है कि जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली की इंटेलीजेंस एजेंसी ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराती है। कंपनी के करीब 230 सुरक्षा गार्ड एम्स में लगे हैं। कंपनी सुरक्षा गार्डों का मानदेय वितरण हमेशा बैंक खातों के माध्यम से करती रही है। पर जब 500, हजार के नोट चलन से बाहर हो गए तो कंपनी के अधिकारी चालाकी दिखाते हुए रविवार को 500 और हजार के नोट कैश में लेकर कर्मचारियों का मानदेय बांटने पहुंच गए। रविवार शाम 4 बजे कंपनी के अधिकारियों ने गेट नंबर तीन पर कर्मियों को बुलाकर छह-छह हजार की नगद धनराशि मानदेय के रूप में देनी शुरू कर दी। लगभग तीन लाख बंट चुके थे, तभी कुछ कर्मचारियों ने चलन से बाहर हो चुके नोटों को मानदेय के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ता देख कंपनी के अधिकारी वहां से भागने लगे तभी सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस एम्स परिसर से दिल्ली की इंटेलीजेंस एजेंसी के अधिकारी अजय कुमार सिंह व कुंदन कुमार सिंह को कार सहित वहां से कोतवाली ले आई। उन्होंने पुलिस को बताया कि इस माह कर्मचारियों को मानदेय का वितरण नहीं हो पाया था। इसलिए प्रचलन से बाहर हो चुके नोटों को वे दिल्ली से लेकर ऋषिकेश बैंक शाखा में जमा कराने आए थे। पुलिस की सूचना पर देहरादून से इनकम टैक्स के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार और विपिन भट्ट रात 9.30 बजे कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कार से बरामद धनराशि पुलिस के मालखाने में जमा करवा दी। सुरक्षा एजेंसी अधिकारियों के लिखित बयान लेने के बाद उन्हें भी छोड़ दिया गया है। इनकम टैक्स विभाग ने दोनों अधिकारियों को बुधवार को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
इनका है कहना
दिल्ली की सुरक्षा गार्ड एजेंसी अधिकारियों की कार से बरामद 12 लाख 81 हजार रुपये के मामले में इनकम टैक्स विभाग की ओर से अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। एम्स परिसर में उन्होंने आज कितने कर्मियों को मानदेय का भुगतान किया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
-चक्रधर अंथवाल, पुलिस उपाधीक्षक, ऋषिकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed