फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 14 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत एक युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। युवक की शादी एक सप्ताह पहले ही हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा। जहां पंचनामा भर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। वहीं पुलिस को युवक के शव के पास से एक सुसाइट नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं जिंदगी से परेशान हो चुका हूं, मुझे माफ करना, मेरी आत्महत्या को दोष किसी को मत देना।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा क्षेत्र कैलाश गेट निवासी गोविंद पाल पुत्र हितेश कुमार ने मुनिकीरेती पुलिस को सूचित किया कि उनका सगा भाई 21 वर्षीय शुभम पाल ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीत कुमार, एसआई मीनू यादव व फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां इन्होंने शव को पंखे से नीचे उतारा। एसआई मीनू यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। एसएसआई संजीत कुमार ने बताया कि युवक की शादी सात मई को ही हुई थी। फिलहाल युवक के पास से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फिर भी इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में नहीं है मृतक के हस्ताक्षर
मुनिकीरेती पुलिस भले ही मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही हो। पुलिस का दावा है कि युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन सुसाइड नोट में मृतक के हस्ताक्षर तक नहीं है। इससे यह कहीं भी जाहिर नहीं होता कि मृतक की मौत से पूर्व उसी ने यह नोट तैयार किया है। फिलहाल यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed