फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पुलिस सीएमओ को भेजेगी चिकित्सकों की रिपोर्ट

पुलिस सीएमओ को भेजेगी चिकित्सकों की रिपोर्ट

Fri, 10 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस सीएमओ को भेजेगी चिकित्सकों की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कंडारी क्लीनिक एंड चिकित्सालय में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस दोनों चिकित्सकों की रिपोर्ट बनाकर सीएमओ भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने घटनाक्रम के सभी तथ्य जुटा लिए हैं। बता दें कि तपोवन लक्ष्मणझूूला सराय निवासी सुमित्रा देवी अपेंडिक्स से पीड़ित थी। उनके परिजन इलाज के लिए उन्हें निर्मल अस्पताल ले गए। वहां परिजन डॉ. मोहम्मद शोएब से मिले और आर्थिक स्थिति सही न होने का हवाला देकर इलाज का खर्च कम करने की गुजारिश की।
विज्ञापन

इस पर डॉ. शोएब ने परिजनों को देहरादून रोड स्थित कंडारी क्लीनिक एंड चिकित्सालय में ले जाने की सलाह दी। मंगलवार की शाम महिला को कंडारी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह महिला का इसीजी और ब्लड टेस्ट हुआ। सभी रिपोर्ट सामान्य आई। इसके बावजूद महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डॉ. मोहम्मद शोएब और डॉ. ओएस कंडारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

अब पुलिस इस मामले में सीएमओ को पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट भेजने की तैयारी में जुट गई है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि पूरा घटनाक्रम और सीसीटीवी फुटेज में डा.ॅ मोहम्मद शोएब द्वारा फाइल को छुपाना पाया गया है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही सीएमओ देहरादून को इसकी यह रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed