फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पुलिसकर्मियों पर घर में घुस तोड़फोड़ करने का आरोप

पुलिसकर्मियों पर घर में घुस तोड़फोड़ करने का आरोप

Sat, 23 Feb 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर घर में घुस तोड़फोड़ करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। आईडीपीएल स्थित नंदू फार्म निवासी एक नाबालिग किशोरी ने कोतवाली में तैनात एक सब इंस्पेक्टर, दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नंदू फार्म निवासी नाबालिग किशोरी ने बताया कि बीती 25 जनवरी को कोतवाली में तैनात एक सब इंस्पेक्टर, महिला सहित दो पुलिसकर्मी व तीन युवक उनके घर पहुंचे। आरोप लगाया कि उसके पिता की गैर मौजूदगी में उक्त लोग जबरन दरवाजा खुलवाकर घर के अंदर घुस गए।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर सहित उक्त लोगों ने उनके पिता के बारे में पूछताछ की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस के साथ मिलकर उक्त लोगों ने उनके घर में रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन तोड़ डाला। इतना ही नहीं, करीब 12000 रुपये की नकदी भी अपने पास लेकर चलते बने। बताया कि कोई सबूत उनके खिलाफ न रहे इस मंशा से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ डाले। कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। नाबालिग किशोरी ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत आईडीपीएल पुलिस चौकी को की गई, मगर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोट्स
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का पिता अजय जाटव उर्फ लाला गुंडा एक्ट में जिलाबदर किया गया है। इसके बावजूद वह शहर में आना जाना करके लोगों को धमका रहा है। बेटी से झूठे आरोप पत्र भेज कर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed