फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 12 Apr 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लच्छीवाला रेलवे ट्रैक पर देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शिनाख्त नही होने से शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। डोईवाला रेलवे स्टेशन मास्टर ने देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और एक युवक का शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनमोहन नेगी ने बताया कि चांदमारी रेलवे फाटक से करीब दो- तीन सौ मीटर लच्छीवाला फ्लाईओवर की ओर एक युवक ट्रेन से टकरा गया था। पुलिस जौलीग्रांट अस्पताल लेकर आई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र 27-28 साल के करीब है। नेगी ने बताया कि शरीर पर खरोंच और सिर पर गंभीर चोटें आने से मौत हुई है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के पास से कोई पहचानपत्र न मिलने के कारण पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed