{"_id":"5cd9d391bdec22074a6adec0","slug":"191557779345-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। खदरी के युवक सुरेश (36) का शव सोमवार शाम आईडीपीएल के जंगल में एक पेड़ की डाल से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। मृतक की बाइक भी पास ही खड़ी थी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ जा सकता है। सोमवार शाम को जब पुलिस को ये सूचना मिली कि आईडीपीएल (आयकर विभाग) कार्यालय से कुछ दूरी आगे जंगल में एक रेणी के पेड़ पर कोई लटका हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। मौके पर थानाध्यक्ष ऋषिकेश रितेश शाह व आईडीपीएल चौकी इंचार्ज राकेश भट्ट भी पहुंचे।
युवक का शव जिस जगह बरामद हुआ था वहां से जंगल के अंदर ही अंदर एक रास्ता भी गुजरता है। तथ्य ये भी है कि गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था जबकि युवक के पैर जमीन से छू रहे थे। पुलिस को मौके से बंद पड़ा मोबाइल फोन, 70 रुपये और बाइक की चाभी मिली है। बाइक की डिक्की में कुछ भुने हुए चने भी रखे हुए थे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य खदरी पवन पांडे को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि शव सुरेश पांडे पुत्र पितांबर दत्त पांडे, निवासी खदरी खड़कमाफ का है। बाद में मृतक के भाई मुकेश पांडे भी मौके पर पहुंच गये थे।
सुबह छह बजे हुई थी भाई से बात
श्यामपुर। मृतक के भाई मुकेश पांडे ने बताया कि दोनों भाईयों का मकान थोड़ी दूरी पर है। सुबह सुरेश का फोन उनके पास आया था। उन्होंने बताया कि सुरेश पहले दूध का काम करता था, लेकिन आजकल उसने ये काम बंद कर रखा था। सोमवार सुबह उसने अपनी पत्नी को कहा था कि वो बाईपास किसी बेकरी में काम करने जाएगा तथा शाम को वापस आयेगा। मुकेश के मुताबिक सुरेश के दो छोटे बच्चे हैं। उधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन पांडे ने आशंका जताई है कि सुरेश का शरीर जिस तरह से पेड़ पर लटका पाया गया है, उससे आत्महत्या की घटना प्रतीत नहीं होती है।