{"_id":"5cd9d393bdec220766495610","slug":"181557779347-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ट्रैफिक सिपाही पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने ट्रैफिक सिपाही पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत एक महिला ने ट्रैफिक सिपाही पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस बाबत महिला ने पुलिस को तहरीर भी दी है। वहीं, ट्रैफिक सिपाही ने भी महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। सोमवार को महिला ने मुनिकीरेती पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह शाम करीब चार बजे कार से मुनिकीरेती से तपोवन की ओर जा रही थी। तभी पीडब्यलूडी तिराहे पर ट्रैफिक सिपाही ने उनकी गाड़ी रोक दी। जब उन्होंने सिपाही से कारण जाना तो उन्होंने उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी।
इस पर उन्होंने अपना फोन निकालकर सिपाही की वीडियो बनानी चाही तो सिपाही ने उनका मोबाइल हाथ से छिटका दिया, इससे मोबाइल की स्क्रीन टूट गई। उन्होंने सिपाही हाथ मरोड़ने का आरोप भी लगाया। वहीं, दूसरी ओर ट्रैफिक सिपाही ने भी थाने में तहरीर और वीडियो उपलब्ध कराते हुए बताया कि महिला वाहन पर सवार होकर जा रही थी। ट्रैफिक इंचार्ज मुकेश कुुमार के निर्देश पर ट्रैफिक डायवर्ट होने की बात महिला से कही गई। महिला ने उन्हें देख लेने की धमकी दी। उन्होंने महिला पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।
कोट्स
ट्रैफिक नियम सभी वर्गों के लिए है। ट्रैफिक सिपाही किसी गाड़ी को रोकने के बाद यदि उसकी वीडियोग्राफी करता है, तो यह निर्देश उच्चाधिकारियों की ओर से मिले हैं और महिला के आरोप भी गलत हैं। यह बात सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रही है। होमगार्ड का सिपाही महिला की कार को डायवर्ट करने का निर्देश दे रहा है, लेकिन महिला सीधे आगे बढ़ रही है। इसके बाद ही ट्रैफिक सिपाही ने महिला की कार को रोका है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
- राम किशोर सकलानी, थानाध्यक्ष मुनिकीरेती।