फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   बैक करते वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

बैक करते वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

Sat, 23 Feb 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
बैक करते वाहन खाई में गिरा, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नीलकंठ मार्ग पर वाहन को बैक करते समय एक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन 30 मीटर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में वाहन सवारों में से एक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक पिकअप वाहन यूके07-सीए 0032 चालक नीलकंठ मंदिर मार्ग पर वाहन को बैक कर रहा था। इस दौरान चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन खाई में गिर गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के मुताबिक वाहन सवार 50 वर्षीय अबी लाल तिमखाडा निवासी ग्राम पालीकापानी त्रिवेणी जिला कालिकोट, नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 24 वर्षीय वाहन चालक गजेंद्र पुत्र बचन लाल निवासी सुनहरी धार नीलकंठ यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सालय नीलकंठ में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार चालक को काफी अंदरूनी चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। हादसे के समय वाहन में दो ही लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed