फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मौत

वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मौत

Sat, 16 Mar 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। लालतप्पड़-छिद्दरवाला हाईवे पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक गुलदार की मौत हो गई। वनकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जांच उपवन प्रभागीय अधिकारी स्तर पर की जाएगी। देहरादून वन प्रभाग के बड़कोट वन रेंज के अंतर्गत जाखन कक्ष संख्या एक के तहत नेशनल हाईवे लालतप्पड़ छिद्दरवाला क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह छह बजे के आसपास एक नर गुलदार सड़क क्रास कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। बुरी तरह से जख्मी गुलदार कुछ दूर चलकर गिर गया। आवाजाही करने वालों की नजर गुलदार पर पड़ी तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर बड़कोट वन रेंज कार्यालय पहुंचाया। मालसी जू के डॉ. राकेश नौटियाल, राजाजी राष्ट्रीय पार्क की डॉ. दीप्ति, डॉ. अभिषेक आदि चिकित्सकों के दल ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि नर गुलदार की उम्र करीब 6 साल थी। पोस्टमार्टम के बाद गुलदार का विसरा जांच के लिए वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट भेजा जाएगा। बडकोट रेंजर केएस नेगी ने बताया कि वाहन की टक्कर लगने से गुलदार को गंभीर चोटें आई थी जिससे मौत हुई। उप वनप्रभागीय अधिकारी द्वारा मामले की जांच की जाएगी। अंतिम संस्कार के दौरान एसडीओ बीबी मर्तोलिया, डिप्टी रेंजर गणेश उनियाल आदि अन्य वनकर्मी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed