फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   खोखा मालिक को पीटने के विरोध में भड़के ग्रामीण

खोखा मालिक को पीटने के विरोध में भड़के ग्रामीण

Sat, 22 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
खोखा मालिक को पीटने के विरोध में भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तपोवन हाईवे पर खोखा हटाने को लेकर खोखा मालिक रविंद्र भंडारी के साथ हुई मारपीट के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। तपोवन के ग्रामीणों ने मुनिकीरेती थाना प्रभारी से क्रिया योग आश्रम संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आश्रम में रहने वाले लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए भी कहा। आश्रम संचालक और उसमें रहने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बीते बुधवार रात्रि को तपोवन हाईवे पर स्थित खोखा हटाने को लेकर क्रिया योग आश्रम में रहने वाले लोग और खोखा मालिक रविंद्र भंडारी आपस में भिड़ गए थे। आश्रम के कुछ लोगों ने खोखा मालिक रविंद्र भंडारी को लाठी डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। आनन फानन में रविंद्र भंडारी को अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

खोखा मालिक रविंद्र भंडारी के साथ मारपीट किए जाने से आक्रोशित तपोवन ग्राम सभा के ग्रामीण बड़ी संख्या में तपोवन सराय स्थित पंचायत कार्यालय में एकत्रित हुए और बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी आरके सकलानी और मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी भी पहुंचे। ग्राम प्रधान सुरेश उनियाल ने कहा कि रविंद्र भंडारी पर आश्रम संचालकों का किया गया हमला ग्रामीणों की असुरक्षा को दर्शाता है। आश्रम के लोग रविंद्र भंडारी को मारने के इरादे से आए थे, लेकिन ऐन मौके पर ग्रामीणों के पहुंच जाने से सफल न हो सके। नियमों के अनुसार बिना प्राधिकरण की परमिशन के हाईवे पर किसी प्रकार का दरवाजा नहीं खोला जा सकता। ग्राम प्रधान ने क्रिया योग आश्रम पर ग्राम सभा की दो बीघा भूमि कब्जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष रोशन रतूूड़ी ने कहा कि तपोवन क्षेत्र से क्रिया योग आश्रम का बहिष्कार होना चाहिए। पूर्व में भी कई बार क्रिया योग आश्रम की संदिग्ध गतिविधियों कार्रवाई हो चुकी हैं। यह आश्रम पहले से ही विवादित रहा है और पहले भी आश्रम के संचालक रविंद्र भंडारी पर हमला कर चुके हैं। कहा कि प्रशासन का सहयोग लेकर क्रिया योग आश्रम को यहां से हटाया जाएगा। इस मौके पर लेखराज भंडारी, यशपाल कंडारी, राकेश भट्ट, हुकुम भंडारी, बुद्धि भंडारी, पूरण धमांदा, विरेंद्र गुसाईं, धमेंद्र भंडारी, प्रकाश मैठाणी, सरोजनी कोठारी, मोनिका तोपवाल, प्रतिमा रावत, सुनीता भंडारी, अजय बिजल्वाण, सुनीधा थपलियाल, शिवानी भंडारी, मनीष चौहान आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम से करवाई जाए आश्रम के नक्शे की जांच
समाजसेवी मोहन बिष्ट ने कहा कि आश्रम संचालक पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिलाधिकारी से आश्रम के नक्शे की जांच करवाई जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। समाजसेवी राजेंद्र भंडारी ने कहा कि आश्रम के सभी लोग आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। इस प्रकार के लोगों को ग्राम सभा से बाहर किया जाना चाहिए और बीते दिनों रविंद्र भंडारी के ऊपर किए जानलेवा हमले पर क्रिया योग आश्रम के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विपुल पोखरियाल ने थाना प्रभारी आरके सकलानी से क्रिया योग आश्रम संचालक और उसमें रहने वाले लोगों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।


कोट्स
पीड़ित रविंद्र भंडारी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मारपीट का वीडियो पुलिस के पास मौजूद है। सभी पहलुओं की जांच कर आगे निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की जाएगी।
- आरके सकलानी, थानाध्यक्ष, मुनिकीरेती

झगड़े के दौरान आश्रम के संचालक स्वामी संपूर्णानंद गिरि का मोबाइल गुम हो गया है। स्वामी जी ध्यान पर बैठे हैं। इसलिए उनसे अभी बात नहीं हो पाएगी।
- हरजिंदर सिंह, आश्रम कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed