{"_id":"5d09461e8ebc3e36ff04d533","slug":"15608888481020-rishikesh-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन बाद भी लापता जवान का नहीं लगा पता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
20 दिन बाद भी लापता जवान का नहीं लगा पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ऋषिकेश से लापता हुए जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (ग्रेफ) के सिपाही का 20 दिन बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं लग पाया है। बीती 30 मई को संदिग्ध हालातों में लापता हुए सिपाही का पुलिस पता लगाना तो दूर उनके परिजनों का फोन तक नहीं उठा रही है। सिपाही के अचानक लापता होने से परेशान परिजन लगातार पुलिस से फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस बात करने को तैयार नहीं है। पुलिस के इस रवैये से पीड़ित परिवार काफी मायूस हैं।
सिपाही विजयपाल पुत्र प्रताप सिंह निवासी रोहतक हरियाणा बीती 30 मई को ऋषिकेश से अपने घर के लिए 15 दिन की छुट्टी के लिए निकले थे। उनके मित्र ने उन्हें बस पर बैठाया था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। इस पर उनके भाई कुलदीप सिंधू दो जून को कोतवाली पहुंच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाए उन्हें गुमशुदगी का इश्तहार छपवाने की सलाह दी थी। काफी मिन्नतों के बाद 10 जून को कोतवाली में एफआईआर दर्ज हो पाई। कुलदीप सिंधू ने बताया कि भाई के बारे में वह कोतवाली व विवेचक को कई बार फोन कर चुके हैं, लेकिन वह फोन नहीं ेउठा रहे हैं।