फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   अवैध अंग्रेजी शराब की 25 पेटियों के साथ दो गिरफ्तार

अवैध अंग्रेजी शराब की 25 पेटियों के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
अवैध अंग्रेजी शराब की 25 पेटियों के साथ दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। कार से तस्करी कर लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 25 पेटियों के साथ कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया तो चालक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल कार चालक को दबोच लिया। छानबीन करने पर कार में हरियाणा मार्का की 25 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंग्रेजी शराब को तस्करी कर लाया जा रहा था। आरोपियों की पहचान उमेश कुमार पुत्र अनिल कुमार, निवासी पीर कॉलोनी ,बहादुरगढ़, पटियाला सदर पंजाब, गुरदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी महमपुर जट्टा, बहादुरगढ़, पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है। तस्करी में प्रयुक्त हरियाणा नंबर की कार को सीज करते हुए आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शराब की कीमत लगभग डेढ़ लाख के आसपास बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed