फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   डंपर का टायर फटा, युवक के सिर पर लगी चोट

डंपर का टायर फटा, युवक के सिर पर लगी चोट

Mon, 17 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
डंपर का टायर फटा, युवक के सिर पर लगी चोट
प्रतीकात्मक

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। प्रतिबंध के बावजूद चौदह बीघा पुल में भारी वाहनों का प्रवेेश नहीं रुक रहा पा रहा है। बीती रात्रि एक डंपर पुल पर भीड़ वाली जगह में घुस गया। अचानक डंपर का टायर फट गया। पास से गुजर रहा बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया और सिर पर चोट लगने से घायल हो गया। आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया।

विज्ञापन


शनिवार को रोज की तरह चौदह बीघा पुल पर और उसके समीप सब्जी मंडी का बाजार लगा हुआ था। करीब रात्रि 9 बजे एक लोडिंग डंपर चौदह बीघा पुल पर घुस आया। डंपर मोड़ते समय अचानक उसका एक टायर फट गया। इससे पुल के चौराहे पर धूल का गुबार उठ गया। टायर इतनी जबरदस्त तरीके से फटा कि समीप से जा रहे एक बाइक सवार के सिर पर एक बड़ा पत्थर उछलकर लगा। इससे समीप खड़ा एक बाइक सवार लहूलूहान होकर बाइक से गिर गया। धूल का गुबार छंटते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्ति ने अपना नाम पवन निवासी चौदह बीघा बताया। युवक ने बताया कि वह लक्ष्मणझूला रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed