{"_id":"5c9d2523bdec22143e2c657e","slug":"151553802531-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरा विहिन स्कूलों का होगा चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी कैमरा विहिन स्कूलों का होगा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
चिल्ड्रन होम अकादमी के छात्र वासु यादव (12) की मौत के बाद रानीपोखरी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने वाले स्कूलों के शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने वाले स्कूलों का चालान करने की चेतावनी दी है।
बता दें, रानीपोखरी पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने सभी को हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार शिक्षण संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे तथा सुरक्षा गार्ड लगवाने के निर्देश दिए थे। बैठक में सभी शिक्षण संस्थानों के संचालकों ने सहमति जताई थी, लेकिन चिल्ड्रन होम अकादमी की घटना से पोल खुल गई है।
थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि क्षेत्र के ऐसे सभी संस्थानों को चिह्नित किया जाएगा। जहां सुरक्षा कर्मी तथा सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। इसके बाद उन संस्थानों का पुलिस एक्ट में चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
चश्मदीदों के हुए बयान दर्ज
चिल्ड्रन होम अकादमी में अध्ययनरत छात्र वासु यादव की हत्या के दो चश्मदीदों के बृहस्पतिवार को न्यायालय में बयान दर्ज हुए। थानाध्यक्ष रानीपोखरी पीडी भट्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को हत्या के दो चश्मदीदों के बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश आलोक कुमार त्रिपाठी की अदालत में देर शाम दर्ज हुए।