फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   चिल्ड्रन होम एकेडमी में कब्रिस्तान और होस्टल अवैध

चिल्ड्रन होम एकेडमी में कब्रिस्तान और होस्टल अवैध

Fri, 10 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
चिल्ड्रन होम एकेडमी में कब्रिस्तान और होस्टल अवैध
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रानीपोखरी के भोगपुर स्थित चिल्ड्रन होम एकेडमी में आठवीं कक्षा के छात्र वासु की हत्या के बाद जांच के लिए एसडीएम ऋषिकेश की देखरेख में बनाई गई तीन सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को भेज दी है। रिपोर्ट में कई हैरान कर देने वाले सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। एसडीएम ऋषिकेश प्रेमलाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम देहरादून एसए मुरुगेशन को भेज दी गई है। जांच में जो अहम तथ्य सामने आए हैं उनके मुताबिक अकादमी में स्थापित कब्रिस्तान भी अवैध है।
विज्ञापन

इसके अलावा एकेडमी की ओर से हास्टल संचालन की अनुमति नहीं ली गई है। इतना ही नहीं आवासीय भवन और कब्रिस्तान बिना अकृषक भूमि घोषित कराए उपयोग में लाई जा रही है। जांच के दौरान अकादमी में कार्यरत स्टाफ के नियुक्तिपत्र संबंधी दस्तावेज भी खंगाले गए। इसमें पता चला कि बिना नियुक्तिपत्र के ही स्टाफ से काम लिया जा रहा है, जोकि सरासर श्रम कानूनों का भी उल्लंघन है। मौजूदा प्रबंधन से पूछताछ की गई तो बताया गया कि सारे नियुक्तिपत्र शीर्ष प्रबंधन में शामिल शेफर्ड नामक व्यक्ति के पास हैं। शेफर्ड देहरादून में रहते हैं। जांच में इस पहलू की भी पुष्टि हुई है कि एकेडमी में बच्चों का धर्मांतरण भी करवाया जाता रहा है।
विज्ञापन


बिना अनुमति किया एकेडमी का विस्तार
एसडीएम, ऋषिकेश ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने साढ़े 12 एकड़ से अधिक भू-भाग पर एकेडमी को फैला रखा है। नियमानुसार साढ़े 12 एकड़ से अधिक भूमि क्रय करने पर शासन की अनुमति अनिवार्य होती है। फिलहाल स्कूल प्रबंधन ने नियमों को दरकिनार कर अकादमी का विस्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मार्च को हुई थी वासु की मौत
गौरतलब है कि चिल्ड्रन होम एकेडमी के आवासीय भवन में रह रहे सातवीं के छात्र वासु की बीते 10 मार्च को बुरी तरह पिटाई कर दी गई थी। इस दौरान में वासु गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान 12 वर्षीय वासु की 11 मार्च को मौत हो गई थी। जांच टीम ने पाया कि घटना के दिन भी स्कूल प्रबंधन की ओर से घोर लापरवाही बरती गई थी।

कोट्स
जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। एकेडमी में कई बिंदुओं पर अनियमितताएं पाई गई हैं। वासु हत्याकांड के दिन भी स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।
प्रेमलाल, एसडीएम, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed