{"_id":"5ccca304bdec22076b5ee756","slug":"131556914948-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। भट्टोंवाला में एक युवक ने पंखे में रस्सी के सहारे लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ससुराल में पत्नी के साथ रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम को भेज दिया है। श्यामपुर चौकी इंचार्ज गिरीश नेगी ने बताया कि बीते रोज पुलिस को सूचना मिली कि भट्टोवाला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली है। सूचना पाकर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर पंखे से झूल रहे 32 वर्षीय कुलबीर सिंह पुत्र हीरालाल जयकोट पट्टी, गजा टिहरी गढ़वाल का शव उतारा।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि कुलबीर सिंह भट्टोंवाला में पत्नी के ससुराल में रहता था, और श्यामपुर में सीमेंट स्टोर की दुकान में काम करता था। बीते बृहस्पतिवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने बाहर से आवाज दी। जवाब न मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो कुलबीर पंखे से लटक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि युवक बेरोजगारी से परेशान था तथा घर परिवार में क्लेश का माहौल था। संभवत: गृह क्लेश चलते यह कदम उठाया होगा। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।